recent posts

CURRENT AFFAIRS

(I). हाल ही में हांगकांग की चीफ एग्ज्यिक्यूटीव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर-हांगकांग की चीफ एग्ज्यिक्यूटीव के रूप में कैरी लैम को नियुक्त किया गया है| इन्हें हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन (एचकेएसआर) का एग्जियूटीव नियुक्त किया गया है| लैम इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|

(II).  हाल ही में स्विस बैंकों में जमा धन रखने की सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

उत्तर- स्विस बैंकों में जमा धन रखने की सूची में भारत को 88वां स्थान दिया गया है| स्विस बैंक के आंकड़ो के हिसाब से भारतीय द्वारा रखा गया धन विदेशी ग्राहकों के स्विस बैंकों के रखे कोष का केवल 0.04 प्रतिशत है| इस सूची में ब्रिटेन को पहला स्थान , अमेरिका को दूसरा स्थान तथा वेस्ट इंडीज को तीसरा स्थान दिया गया है|

(III).  AAE-1 क्या है?

उत्तर- AAE-1 सबसे लंबा 100Gbps टेक्नोलॉजी पर आधरित समुद्र के भीतर का केबल सिस्टम है| जो 21 केबल के साथ 25,000 किलोमीटर लंबी है और यह मर्शिले, फ़्रांस से लेकर हांगकांग तक फैली हुई है| इसका विस्तार एशिया से लेकर यूरोप तक है| यह यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की संयुक्त परियोजना है| इसे हाल ही में रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी ने लांच किया है|

(IV).  हाल ही में भारत का सबसे बड़ा मछलीघर कहाँ पर खोला गया है?

उत्तर- भारत का सबसे बड़ा मछलीघर झारखंड राज्य के रांची शहर में खोला गया है| यह मछलीघर 36,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है| इसमें 58 मछली टैंक है, इनमें 1500 मछलियों की 120 प्रजातियां लाई गई है| यह मछलीघर पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है|

(V).मिनाकेतन दास कौन थे?

उत्तर- मिनाकेतन दास ओडिशा फिल्मों के अभिनेता थे| इन्हें फिल्मों तथा टेलीविजन जगत में नकारात्मक भूमिकाओं के लिए जाना जाता था| दास को ‘बोलूंगा टोका’, और ‘मोस्ट वांटेड’ जैसी फिल्मों के अभिनय के जाना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

(VI).  हाल ही में ‘इंडियन ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

‘इंडियन ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से लेखिका प्रीती शिनॉय को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार सभी क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को दिया जाता है| यह पुरस्कार भारत की प्रतिष्ठित ब्रांडिंग कंपनी की तरफ से दिया जाता है, जो देश की प्रतिष्ठा में योगदान करने वाले लोगों की उपलब्धियों को मान्यता देने का कार्य करती है|

(VII).  हाल ही में फीफा कन्फ़ेडरेशन्स का ख़िताब किस देश ने जीता है?

उत्तर- फीफा कन्फ़ेडरेशन्स का ख़िताब जर्मनी ने जीता है| फीफा कन्फ़ेडरेशन्स का ख़िताब के फाइनल में मुकाबले में जर्मनी ने चिली की टीम को 1-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| जर्मनी की टीम ने पहली बार फीफा कन्फ़ेडरेशन्स का ख़िताब हाल ही म

(VIII). एफआईए एफ-3 यूरोपियन चैंपियनशिप किसने जीती है?

उत्तर- एफआईए एफ-3 यूरोपियन चैंपियनशिप सहराफोर्स इंडिया एकेडमी के जेहान दारूवाला ने जीती है| जेहान यह चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय ड्राइवर है। इससे पहले यह रेस नरेन कार्तिकेयन ने जीती थी। एफआईए फॉर्मूला-3 जूनियर रेसिंग कैटेगरी में दुनिया में सबसे टफ रेस है।

(VIII). हाल ही में “ए कोट फॉर स्माइल’ अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?

उत्तर- “ए कोट फॉर स्माइल’ अभियान पेरू में शुरू किया गया है| इस अभियान के तहत पेरू में ठंड का मौसम आने से पूर्व गरीब बच्चों को कोट, स्वेटर और ऊनी टोपियां दान की जाती है| वर्ष 2009 में पेरू में अप्रैल से जुलाई के बीच ठंड के कारण 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद यह अभियान शुरू किया गया था।

(XI).  हाल ही में सूचना और प्रसारण सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- सूचना और प्रसारण सचिव के रूप में नरेंद्र कुमार सिंहा को नियुक्त किया गया है| सिंहा बिहार कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी है| वर्तमान में सिंहा संस्कृति मंत्रालय तथा भारत सरकार में सचिव के पद पर कार्यरत है|

(X). हाल ही में श्रीलंका के सैन्य कमांडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- श्रीलंका के सैन्य कमांडर के रूप में लेफ्टिनेट जनरल महेश सेनानायके को नियुक्त किया गया है| सेनानायके ने श्रीलंका में तीन दशक तक चले गृहयुद्ध में तमिल चीतों को परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|

(XI). हाल ही में चेन्नईयन एफसी के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नईयन एफसी के कोच के रूप में इंग्लिश फुटबॉल क्लब एस्टन विला के पूर्व कोच जॉन ग्रेगरी को नियुक्त किया गया है| ग्रेगरी को खिलाडी और कोच के रूप चार दशकों का अनुभव है| इन्होने इंग्लैंड की और से छह अन्तराष्ट्रीय मैच खेले थे|

(XII). हाल ही में जीएसटी लागू होते ही भारत के किन राज्यों में चुंगी (चेक पोस्ट) को समाप्त किया गया है?

उत्तर- जीएसटी लागू होते ही भारत के 22 राज्यों के सभी चुंगी (चेक पोस्ट) को समाप्त किया गया है| असम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पंजाब, मिजोरम, त्रिपुरा में चुंगी (चेक पोस्ट) को समाप्त करने की प्रकिया जारी है|

(XIII).  जमुई क्या है?

उत्तर- जमुई बिहार का प्रमुख जैन तीर्थ स्थल है| इसे प्राचीन काल में जूम्भिकग्राम और जमबुबानी के नाम से जाना जाता था। यही पर उज्जिहवलिया नदी के तट पर भगवान महावीर ने दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था।

(XIV).  “QR SAM” क्या है?

उत्तर- “QR SAM” स्वदेश में निर्मित सतह से वायु तक मार करने वाली लघु दूरी वाली मिसाइल है| यह मिसाइल 9 किलोमीटर ऊंचाई तथा 30 किलोमीटर की दूरी तक किसी भी लक्ष्य को भेद सकती है| यह मिसाइल दुश्मन के विमान को आसानी से टॉरगेट बना सकती है| इस मिसाइल का वजन 275 किलोग्राम है|

(XV).  “स्वयं शिक्षण प्रयोग” क्या है?

उत्तर- “स्वयं शिक्षण प्रयोग” एक पुणे आधारित एनजीओ है| इस एनजीओ को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के इक्केटर लाइन (भूमध्य रेखा) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इस एनजीओ को यह पुरस्कार सुखा के प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने के लिए एक पारिस्थितिकीय स्थायी कृषि मॉडल तैयार करने पर दिया गया है|

(XVI). कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

उत्तर- कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के सिक्किम में स्थित है| यह एक बायोस्फियर रिज़र्व है| इस उद्यान का नाम कंचनजंगा पर्वत से मिलता है, जो विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा शिखर है। इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 1784 वर्ग किलोमीटर है| इस उद्यान में हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, तिब्बती एंटीलोप, जंगली गधा, काकड़, कस्तूरी मृग, फ्लाइंग गिलहरी और लाल पांडा मुख्य रूप से पाये जाते है|

(XVII). भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है| भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक और सबसे पुराना बैंक है। इसे एक अनुसूचित बैंक भी कहा जाता हैं। दस हज़ार शाखाओं और 8,500 एटीएम के नेटवर्क वाला भारतीय स्टेट बैंक सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे बड़ा बैंक है।

(XVIII).  अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 4 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय दिन है| इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है| इस दिवस पर आतिशबाजी, परेड, बारबेक्यू, मेलों, पिकनिक, संगीत, बेसबॉल खेल, राजनीतिक भाषणों और समारोह के साथ मनाया जाता है।

CURRENT AFFAIRS CURRENT AFFAIRS Reviewed by master all on July 10, 2017 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.