recent posts

अब तक नहीं बनवाया है आधार कार्ड तो इस तरह करें अप्लाई | HOW TO APPLY AADHAR CARD





 Aadhaar एनरोलमेंट सर्विस को फ्री में उपलब्ध कराया गया है। भारतीय नगारिक किसी भी नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आधार बनवाने के लिए यूजर्स को दो बार सेंटर पर जाना पड़ता है। एक बार फॉर्म लेने के लिए और एक बार फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए। हालांकि, आप फॉर्म को ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर आधार बनवाने का तरीका बता रहे हैं।

इस तरह ऑनलाइन अप्लाई करें Aadhaar कार्ड:


1. यूजर को ऑनलाइन आधार रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं।

https://uidai.gov.in/images/aadhaar_enrolment_correction_form_version_2.1.pdf


2. इसके बाद इसमें दी गई है सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। इसके बाद आपको नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर ढूंढना होगा।

3. जो लोग Tier I शहरों में रहते हैं वो अपने नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ले सकते हैं।

https://uidai.gov.in/images/Tier1_Cities_PECs.pdf

4. जो लोग Tier I के अलावा अन्य शहरों में रहते हैं उन्हें नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपने नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी मिल जाएगी।

https://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx


6. जब ये सभी डॉक्यूमेंट्स अप्रूव हो जाएंगे तब आपको बायोमेट्रिक जैसे फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन जैसे डाटा को रिकॉर्ड करवाना होगा। फोटोग्राफ भी इसी समय ली जाएगी।

7. इन सब के सबमिट होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी जिसमें 14 डिजिट का एनरोलमेंट नंबर लिखा होगा। इस नंबर को आधार कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

8. जब आधार कार्ड बन जाएगा तो यूजर उसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।










अब तक नहीं बनवाया है आधार कार्ड तो इस तरह करें अप्लाई | HOW TO APPLY AADHAR CARD  अब तक नहीं बनवाया है आधार कार्ड तो इस तरह करें अप्लाई | HOW TO APPLY AADHAR CARD Reviewed by master all on March 12, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.